देश विदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी धर्मकुंड के पास हुआ हादसा, पुलिस-एसडीआरएफ और गोताखोरों की टीमें रेस्क्यू में जुटीं

 

उत्तरकाशी। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में गुरुवार को गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। गंगनानी धर्मकुंड के समीप 7 लोगों को लेकर जा रही इनोवा कार अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी। हादसे के बाद शुरू किए गए राहत एवं बचाव अभियान में अब तक 4 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं। वहीं, अन्य यात्रियों की तलाश के लिए नदी में सर्च ऑपरेशन जारी है।

जानकारी के अनुसार, गंगनानी धर्मकुंड से करीब 20 मीटर आगे डबरानी की ओर जाते समय चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और कार सीधे नदी में जा गिरी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, एसडीआरएफ और 108 एंबुलेंस सेवा की टीमें मौके पर पहुंच गईं। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देश पर तत्काल बचाव अभियान शुरू किया गया।

नदी किनारे मिले 4 शवों की पहचान की प्रक्रिया चल रही है। अन्य यात्रियों की तलाश के लिए जल पुलिस और गोताखोरों को लगाया गया है। नदी का तेज बहाव बचाव कार्य में बाधा बन रहा है। हादसे में घायल एक व्यक्ति को मनेरी पुलिस की मदद से सड़क तक पहुंचाकर उपचार उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।

जिलाधिकारी प्रशांत आर्य पूरे अभियान की निगरानी कर रहे हैं। प्रशासन ने आपदा प्रबंधन केंद्र और चिकित्सा दल को अलर्ट पर रखा है। दुर्घटना के कारणों की जांच भी की जा रही है। फिलहाल लापता यात्रियों की तलाश जारी है और प्रशासन की ओर से मृतकों की पहचान सहित अन्य जानकारी जुटाई जा रही है।

Author

Related Articles

Back to top button