जन विश्वास शिविर की तिथि में परिवर्तन, अब 13 नवम्बर को तियरा में होगा आयोजन

सिंगरौली। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत 6 नवम्बर को आयोजित होने वाला जन विश्वास शिविर अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है। अब उक्त शिविर का आयोजन 13 नवम्बर 2026 को ग्राम तियरा में किया जाएगा। शिविर के माध्यम से शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों का निराकरण करते हुए शासन की योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की जाएगी।
जिला प्रशासन द्वारा संबंधित विभागीय अधिकारियों को शिविर की आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ मिल सके। आमजन से अपील की गई है कि वे 13 नवम्बर को ग्राम तियरा में आयोजित शिविर में उपस्थित होकर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं।













