देश विदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

सीबीएसई ने जारी की 2027 की बोर्ड परीक्षा डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगे 10वीं-12वीं के पेपर

 

नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने वर्ष 2027 की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं 16 फरवरी 2027 से शुरू होंगी। सभी विषयों की परीक्षाएं सुबह 10:30 बजे से आयोजित की जाएंगी। बोर्ड ने परीक्षा शुरू होने से 101 दिन पहले डेटशीट जारी कर विद्यार्थियों को तैयारी के लिए पर्याप्त समय दिया है।

सीबीएसई के अनुसार, कक्षा 10वीं के 83 और कक्षा 12वीं के 121 विषयों सहित कुल 204 विषयों की परीक्षाओं का कार्यक्रम तैयार किया गया है। डेटशीट बनाने से पहले 40 हजार से अधिक विषय संयोजनों का विश्लेषण किया गया, ताकि विद्यार्थियों के चुने हुए विषयों की परीक्षाएं एक ही दिन न पड़ें।

विद्यार्थियों को मिलेगा तैयारी का समय

बोर्ड ने परीक्षा कार्यक्रम तैयार करते समय विषयों के बीच पर्याप्त अंतराल रखने का प्रयास किया है, जिससे विद्यार्थियों को रिवीजन और तैयारी का अवसर मिल सके। इसके साथ ही कक्षा 12वीं के बाद आयोजित होने वाली प्रमुख राष्ट्रीय प्रवेश परीक्षाओं की संभावित तारीखों को भी ध्यान में रखा गया है।

स्कूलों को भी मिलेगी सुविधा

सीबीएसई ने संबद्ध स्कूलों से प्राप्त पंजीकरण और विषय आवंटन संबंधी आंकड़ों के आधार पर डेटशीट तैयार की है। परीक्षा केंद्रों की क्षमता और स्कूलों की नियमित शैक्षणिक गतिविधियों को भी ध्यान में रखा गया है। देश और विदेश के सभी संबद्ध स्कूलों में परीक्षाएं निर्धारित समय पर होंगी।

परीक्षा से तीन महीने से अधिक समय पहले कार्यक्रम जारी होने से विद्यार्थियों को पढ़ाई की योजना बनाने और स्कूलों को प्री-बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी करने में सहूलियत मिलेगी।

Author

Related Articles

Back to top button