बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली
घायल गोमाता की मदद को आगे आए कांग्रेस पार्षद अनिल वैस
नगर निगम की एंबुलेंस से गो सेवा संस्थान पहुंचवाया, उपचार की कराई व्यवस्था

सिंगरौली। नगर पालिक निगम सिंगरौली क्षेत्र में दुर्घटना में घायल हुई गोमाता की मदद के लिए कांग्रेस पार्षद एवं अपीलीय समिति के सदस्य अनिल कुमार वैस ने तत्परता दिखाते हुए मानवीय पहल की। घायल गोमाता की स्थिति की जानकारी मिलते ही उन्होंने उसके उपचार की व्यवस्था कराने के लिए तत्काल नगर निगम से संपर्क किया।
पार्षद अनिल कुमार वैस की पहल पर नगर निगम की एंबुलेंस उपलब्ध कराई गई। एंबुलेंस के माध्यम से घायल गोमाता को सुरक्षित गो सेवा संस्थान पहुंचाया गया, जहां उसके इलाज की व्यवस्था कराई गई।
दुर्घटना के बाद घायल पशु को समय पर उपचार दिलाने के लिए की गई इस पहल से पशुओं के प्रति संवेदनशीलता और सेवा भावना का संदेश मिला। पार्षद की तत्परता की सराहना की जा रही है।













