भोपालमध्य प्रदेशरीवासिंगरौलीसीधी

गढ़वा पुलिस ने 48 घंटे में हत्या का किया खुलासा,चार आरोपी गिरफ्तार

 

सिंगरौली। थाना गढ़वा पुलिस ने उत्कृष्ट कार्य करते हुए मात्र 48 घंटे के भीतर हत्या के एक सनसनी खेज मामले का खुलासा कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

 

ग्राम रेहड़ा निवासी सुरेश कुमार बसोर की हत्या खेत की मेड जुताई के विवाद में की गई थी। आरोपी गुलाब बसोर अपने खेत की जुताई करवा रहा था,तभी मृतक ने उसकी आपत्ति की,जिस पर रंजिश में आरोपी गुलाब बसोर,आनंद बसोर, आशा बसोर एवं एक विधि विरुद्ध बालक ने मिलकर लाठी-बरछे से हमला कर दिया, जिससे सुरेश बसोर की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई।

 

पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री के निर्देशन,अति.पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा एवं एसडीओपी राहुल कुमार सैयाम के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक विद्या वारिधि तिवारी की टीम उप निरीक्षक सुरेश वर्मा,उप निरीक्षक सी के प्रजापति,सहायक उप निरीक्षक राम चरण सतनामी, प्रधान आरक्षक पुष्पराज सिंह, आरक्षक अमित यादव, आरक्षक नवीन सिंह,महेश याधव,आरक्षक अजीत उपाध्याय आरक्षक बिट्टू सिंह, जय प्रकाश पाल, चंदन हटीला तत्परता से कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया ।

उपरोक्त सभी आरोपियों को न्यायालय देवसर पेश किया गया जहां से जेल वारंट पर पचौर भेजा गया।

श्री मान सिंह चंदेल विशेष रिपोर्टर सिंगरौली

Author

  • सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

पोल खोल पोस्ट

सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button