बड़ी खबरमध्य प्रदेशसिंगरौली

विद्युत तारों की चोरी करने वाले झिंगुरदा में 7 आरोपी धराए

40 हज़ार का 600 मीटर तार बरामद

पोल खोल सिंगरौली

दीपावली की रात झिंगुरदा स्थित शिमला कालोनी से बिजली के खंबों पर चालू हालत में लगे विद्युत तारों को अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया था। जिससे क्षेत्र में अंधेरा फैल गया था।

बीते मंगलवार को झिंगुरदा सिक्योरिटी अधिकारी अमरेश सिंह द्वारा थाना मोरवा में उक्त चोरी की तहरीर दर्ज कराई गई। जिसपर वरिष्ठ अधिकारियों की निर्देश प्राप्त कर मोरवा थाना प्रभारी यू पी सिंह द्वारा तत्काल अज्ञात चोरों के खिलाफ अपराध कमांक 620/25 धारा 303 (2) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया।

जिसके बाद अज्ञात चोरों की पता तलाश की जाने लगी और चोरी के 48 घण्टे के भीतर इस अपराध में लगे चोरों को मोरवा के चटका से धर दबोचा गया। वहीं चोरों के निशान देही पर चोरी का 600 मीटर बिजली का तार कीमती करीब 40 हज़ार रुपये बरामद कर लिया गया। चोरी करने वाले 7 आरोपियों में अभिमन्यु बैस, विकास बैस, अजय बैस निवासी चटका बस्ती सहित अन्य 4 बाल अपचारी है। सभी 7 आरोपियों के खिलाफ चालानी कार्यवाही की जा रही है।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी की टीम में उपनिरी एन पी तिवारी, सउनि डीएन सिंह, प्र आर अर्जुन सिंह, आर सुरेश परस्ते मनीष यादव, सर्वेस यादव शामिल थे।

Author

  • सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

पोल खोल पोस्ट

सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button