मध्य प्रदेशरीवासिंगरौलीसीधी

चितरंगी में भव्य रूप से सम्पन्न हुआ गोवर्धन पूजा कार्यक्रम

 

पुजारी ने खौलते तेल से निकाली पूड़ी, स्वयं नहाए और श्रद्धालुओं पर भी छिड़का तेल

 

चितरंगी। श्री कृष्ण योग पीठ के तत्वावधान में आयोजित श्री गोवर्धन पूजा कार्यक्रम बड़े ही भव्य एवं पारंपरिक तरीके से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान पुजारी मन्नू भगत ने अद्भुत अंदाज में खौलते तेल से पूड़ी निकालकर न केवल अपने ऊपर तेल डाला, बल्कि उपस्थित श्रद्धालुओं पर भी आशीर्वाद स्वरूप तेल छिड़का। इसके बाद उन्होंने उबलती हुई खीर से स्नान कर आस्था और श्रद्धा का अनोखा उदाहरण प्रस्तुत किया।

 

इस अद्भुत दृश्य को देखने के लिए दूर-दराज़ क्षेत्रों से भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सुनील कुमार सिंह यादव, पूर्व विधायक ओबरा (उत्तर प्रदेश) एवं विशिष्ट अतिथि ई. पुष्पेंद्र यादव, अध्यक्ष अखिल भारतीय यादव युवा महासभा मध्य प्रदेश उपस्थित रहे।

 

oplus_0

इस अवसर पर विशेष रूप से श्याम बिहारी यादव (अध्यक्ष बार एसोसिएशन सोनभद्र), रवि सिंह गोड़, समर बहादुर यादव, रामधनी यादव (मंडल अध्यक्ष सरई), आलोक यादव (युवा अध्यक्ष यादव महासभा सिंगरौली), पप्पू यादव (जिला पंचायत सदस्य सिंगरौली), ईश्वरी यादव (सरपंच देवगांव), नवल किशोर यादव (सरपंच राजदहा), चेतमनी यादव (सरपंच कुडैनिया), अवधेश यादव (सरपंच बगदारी), बुटाई देवी (सरपंच बरवा टोला कला), बाती यादव (पूर्व सरपंच अजगुढ़), रेखा यादव (बैरदाह), एल.डी. यादव (बीआरसीसी चितरंगी), लाल यादव (डायरेक्टर धवाई) तथा रामदयाल यादव (जिला अध्यक्ष यादव महासभा चितरंगी) सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

 

भव्य आयोजन के दौरान श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला, जहां हर ओर श्रीकृष्ण भक्ति के जयघोष गूंजते रहे और वातावरण धार्मिक रंग में रंग गया।

 

श्री मान सिंह चंदेल विशेष रिपोर्टर सिंगरौली

Author

  • सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

पोल खोल पोस्ट

सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button