बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

विश्व शौचालय दिवस पर मॉडल टॉयलेट के केयरटेकर सम्मानित

 

सिंगरौली। विश्व शौचालय दिवस के अवसर पर नगर निगम की ओर से वार्ड क्रमांक 40 स्थित चौपाटी के सुलभ शौचालय में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी ने सुलभ शौचालय के मॉडल टॉयलेट के सभी केयरटेकरों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया और बधाई दी।

कार्यक्रम में केयरटेकरों के कार्यों की सराहना करते हुए स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने में उनके योगदान को महत्वपूर्ण बताया गया।

इस अवसर पर बैढ़न जोन के सफाई दरोगा, आईईसी मैनेजर आशीष शुक्ला, अशोक त्रिपाठी, आईईसी टीम के सदस्य, व्यापारीगण सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Author

Related Articles

Back to top button