सीधी
सुनील सिंह बनें भूतपूर्व सैनिक कांग्रेस प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष।

सुनील सिंह बनें भूतपूर्व सैनिक कांग्रेस प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष।
सीधी : मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की अनुशंसा पर मप्र कांग्रेस कमेटी पूर्व सैनिक विभाग के अध्यक्ष मेजर जनरल (रिटा.) श्याम श्रीवास्तव द्वारा कांग्रेस पार्टी द्वारा भूतपूर्व सैनिक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष पद पर सुनील सिंह चौहान को नियुक्त किया गया है।
सुनील सिंह चौहान ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी द्वारा कांग्रेस पार्टी द्वारा मुझे जो दायित्व सौंपा गया है उसका मैं पूरे तन मन के साथ निर्वहन करूंगा। साथ ही कांग्रेस पार्टी को और अधिक मजबूत करने के लिए अपने भूतपूर्व सैनिक साथियों से समय-समय पर बैठक के माध्यम से कांग्रेस के रीति के बारे में अवगत कराऊंगा। अपने नियुक्ति पर सुनील सिंह चौहान ने पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल पूर्व मंत्री एवं सिहावल विधायक कमलेश्वर पटेल जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी सीधी ज्ञान सिंह सिंह चौहान के साथ कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेताओं के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया है।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह, जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष आनंद बहादुर सिंह, जिला कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह बाबा, वरिष्ठ संविदाकार जीवेन्द्र सिंह लल्लू, नगर पालिका पूर्व उपाध्यक्ष विक्रम सिंह, संविदाकार अनिल सिंह ददरी, जिला कांग्रेस कमेटी महामंत्री भूपेंद्र सिंह, जिला कांग्रेस महामंत्री जय सिंह, संविदाकार सतीश सिंह बघेल भोले आदि ने सुनील सिंह चौहान को बधाई दी है।