सीधी

लवकेश सिंह के अध्यक्ष नामित होने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर…

लवकेश सिंह के अध्यक्ष नामित होने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर…

उत्साही कार्यकर्ताओं ने डीजे एवं आतिशबाजी के साथ निकाला 15 किलोमीटर का जुलूस…

संजय सिंह मझौली पोल खोल पोस्ट

नगर परिषद मझौली में अध्यक्ष पद के लिए शासन द्वारा जैसे ही वार्ड नं 06 से पार्षद लवकेश सिंह को नामित किया गया और वह आदेश सोशल मीडिया में शेयर होते ही कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर छा गई। और क्षेत्रिय विधायक कुँवर सिंह टेकाम के साथ उत्साही कार्यकर्ताओं ने डीजे की धुन पर नाचते हुए और आतिशबाजी करते हुए 15 किलोमीटर का जुलूस निकालकर खुशी का इजहार किया।


बताते चलें कि 30 अक्टूबर को अध्यक्ष पद के लिए लवकेश सिंह को नामित करते हुए आदेश जारी किया गया और 31 अक्टूबर को विधायक श्री टेकाम के साथ हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने बनास धाम हनुमान मंदिर में दर्शन के साथ जुलूस शुरू हुआ जिसमें डीजे की धुन पर कार्यकर्ता नाचते थिरकते आगे बढ़े और एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर मिठाई खिलाकर मुंह मीठा किया वहीं वह जुलूस चमराडोल, दडौर, पांड,चुवाही चौराहा से तहसील मुख्यालय,थाना, मुख्य बाजार से होते हुए मड़फहा देवी मंदिर में पहुंचा जहां सभी ने देवी माता के दर्शन कर लवकेश सिंह को सभी ने शुभकामनाएं देते हुए खुशी का इजहार किया एवं लवकेश सिंह द्वारा सभी कार्यकर्ताओं को नारियल प्रसाद के साथ मीठा खिलाकर सभी के प्रति आभार प्रकट किया गया।

 

इस तरह जारी हुआ आदेश
मध्य प्रदेश शासन नगरीय विकास एवं आवास विभाग मंत्रालय भोपाल के उप सचिव प्रमोद कुमार शुक्ला द्वारा आदेश जारी किया गया है जिसमें कहा गया है कि शंकर प्रसाद गुप्ता पिता राम विशाल गुप्ता पूर्व अध्यक्ष नगर परिषद मझौली जिला सीधी का निर्वाचन अवैध एवं शून्य घोषित होने के कारण नगर परिषद में अध्यक्ष का पद रिक्त हुआ है।

 

अतः राज्य शासन एतदद्वारा मध्य प्रदेश नगर पालिका अधिनियम1961 की धारा 37 की उप धारा (2) में निहित शक्तियों के अंतर्गत लवकेश सिंह पिता अनियार सिंह पार्षद वार्ड क्रमांक 06 नगर परिषद मझौली जिला सीधी को आगामी आदेश तक अथवा अध्यक्ष के निर्वाचित होने तक के लिए अध्यक्ष नगर परिषद मझौली की शक्तियों एवं कर्तव्यों का निर्वहन करने हेतु नाम निर्दिष्ट करता है।

Author

  • सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

पोल खोल पोस्ट

सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button