मध्य प्रदेशसिंगरौली

मित्रता फाउंडेशन के तत्वावधान में 04 जनवरी से बैढ़न में श्रीमद्भागवत कथा महायज्ञ

सिंगरौली।जिले की सामाजिक संस्था मित्रता फाउंडेशन के तत्वावधान में आगामी 04 जनवरी से 12 जनवरी 2026 तक रामलीला मैदान, बैढ़न में भव्य श्रीमद्भागवत कथा महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन प्रतिदिन सुबह 9:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक होगा। कथा का वाचन श्रीधाम वृंदावन से पधारे प्रसिद्ध कथावाचक डॉ. संजय कृष्ण सलिल महाराज करेंगे।

फाउंडेशन के अध्यक्ष संजीव अग्रवाल ने प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि कथा से पूर्व 04 जनवरी 2026 को दोपहर 2 बजे शिवधाम मंदिर, बैढ़न से भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली जाएगी। इस यात्रा में एक समान वेशभूषा में लगभग 500 श्रद्धालु महिला-पुरुषों के शामिल होने की संभावना है।

उन्होंने बताया कि कथा स्थल पर प्रतिदिन प्रसाद वितरण किया जाएगा। सुरक्षा की दृष्टि से श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि महिलाएं कीमती जेवरात पहनकर न आएं। कथा पंडाल में सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था रहेगी। वहीं 12 जनवरी को दोपहर 2 बजे भव्य महाप्रसाद भंडारा आयोजित किया जाएगा, जिसमें नगर निगम व पुलिस प्रशासन का सहयोग रहेगा।

इस महायज्ञ का संस्कार चैनल पर प्रतिदिन सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक सीधा प्रसारण (लाइव) भी किया जाएगा, जिससे देश-विदेश के श्रद्धालु कथा का लाभ उठा सकेंगे।

प्रेस वार्ता के दौरान फाउंडेशन के अध्यक्ष संजीव अग्रवाल, सचिव अवनीश दुबे, कोषाध्यक्ष दुष्यंत सिंह, ऋषभ अग्रवाल, संचित अग्रवाल सहित संस्था के अन्य पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।

Author

Related Articles

Back to top button