देश विदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

उदयपुर में कारों की भिड़ंत, चार युवकों की मौत

उदयपुर। राजस्थान के उदयपुर में शनिवार तड़के दो कारों की आमने-सामने टक्कर में चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। यह हादसा सवीना थाना क्षेत्र में नेला तालाब के पास पुराने अहमदाबाद बाइपास पर सुबह करीब 3 बजे हुआ।
पुलिस के अनुसार, उदयपुर नंबर और गुजरात नंबर की कारों की टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। कारों में सवार युवक बुरी तरह फंस गए, जिन्हें पुलिस और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। मृतकों के शव एमबी हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाए गए हैं।
उदयपुर नंबर की कार में सवार मोहम्मद अयान (17), आदिल कुरैशी (14), शेर मोहम्मद (19) और गुलाम ख्वाजा (17) की मौत हो गई। वहीं वसीम (20) और मोहम्मद कैफ (19) गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा है।
थानाधिकारी अजयराज सिंह ने बताया कि सभी युवक एक कार्यक्रम से लौटते समय चाय पीने जा रहे थे, तभी बाइपास पर हादसा हुआ। गुजरात नंबर की कार में सवार एक ही परिवार के चार लोग भी घायल हुए हैं, जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Author

Related Articles

Back to top button