सीधी
कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री से मिलकर जिले की समस्याओं से कराएगा अवगत।

कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री से मिलकर जिले की समस्याओं से कराएगा अवगत।
मुख्यमंत्री को उनकी अपूर्ण घोषणाओं की याद दिलाएगा प्रतिनिधिमंडल
सीधी
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का आज सीधी जिले में आगमन हो रहा है कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह के नेतृत्व में मुख्यमंत्री से मिलकर जिले के विभिन्न समस्याओं से उन्हें अवगत कराएगा।
तत्संबंध में जिला प्रशासन से अनुमति मांगी गई है। प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री से मिलकर उन्हें उनकी घोषणाओं की याद भी दिलाएगा जो आज तक पूरी नहीं हुई हैं। सीधी जिले में मूलभूत समस्याओं का अभाव है, स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा चुकी है सामान्य परिस्थितियों में भी मरीज को संजय गांधी अस्पताल रेफर किया जाता है, चिकित्सकों का अभाव है। जिले में अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति के भाइयों बहनों के उत्पीड़न के मामले में लगातार बढ़ोतरी के साथ महिला अत्याचार में भी इजाफा हो रहा है, जिले की कानून व्यवस्था पूरी तरीके से ध्वस्त हो चुकी है। लगातार अपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं, नशे का कारोबार बहुत तेजी से जिले में फैल रहा है, लूट चोरी जैसी घटनाएं बढ़ी हैं जिस पर पुलिस प्रशासन लगाम लगाने में भी विफल रहा है। मिनी स्मार्ट सिटी के तहत काम बंद पड़े हुए हैं पिछले 20 वर्षों में सीधी का विकास पूरी तरह से अवरुद्ध है जिले के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। जिले में जानबूझकर ऐसे अधिकारी और कर्मचारी भेजे जा रहे हैं जो स्वयं का विकास कर रहे हैं उन्हें जिले के आम जनमानस से कोई सरोकार नहीं है। सीधी जिले में अल्प वर्षा हुई है जिससे किसानों की फैसले चौपट हो गई हैं लेकिन जिले का प्रशासन जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने में नाकाम रहा है और सरकार भी यहां के किसानों की कोई चिंता नहीं है जिले का युवा बेरोजगार है रोजगार के साधन के लिए सरकार ने जिले में पहल नहीं की है कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल इन्हीं विभिन्न समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री से भेंट कर उन्हें जिले की समस्त समस्याओं से अवगत कराएगा और उन्हें उनके किए वादों की याद भी दिलाएगा।