सीधी

मप्र युकां के नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष देवेंद्र दादू का भव्य स्वागत…

मप्र युकां के नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष देवेंद्र दादू का भव्य स्वागत…

प्रथम नगर आगमन पर हुआ वाहन रैली के साथ स्वागत…

सीधी पोल खोल
मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह दादू कल सोमवार को पहली बार अपने गृह क्षेत्र सीधी पहुंचे, जहां उनका कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जगह-जगह भव्य स्वागत किया।
सुबह से ही युवाओं के बीच में जिले भर में उत्साह का माहौल देखने को मिला। देवेंद्र सिंह दादू के स्वागत में युवाओं, कार्यकर्ताओं और कांग्रेस पदाधिकारियों ने फूल मालाओं व ढोल-नगाड़ों के साथ उनका जोरदार अभिवादन किया।

युवाओं में दिखा भारी उत्साह

प्रदेश उपाध्यक्ष बनने के बाद देवेंद्र सिंह दादू के प्रथम नगर आगमन पर उनके स्वागत में सीधी और रीवा जिले के बॉर्डर मोहनिया टनल पर ही उनके समर्थक पहुंच गए थे जहां से वाहन रैली के माध्यम से पूरा काफिला चुरहट होते हुए सीधी शहर पहुंचा।
स्वागत जुलूस में बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए और “युवा शक्ति- देवेंद्र दादू” के नारों से पूरा शहर गूंज उठा।

दादू ने जताया आभार

कार्यक्रम के दौरान मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह दादू ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ये सम्मान सिर्फ मेरा नहीं, बल्कि पूरे सीधी जिले के युवाओं का सम्मान है। मैं प्रदेश में युवाओं की आवाज़ को और मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करूंगा।
सीधी आगमन के अवसर पर रीवा से सीधी तक जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने फूल माला एवं उपहार देकर सम्मानित किया एवं कई जगह स्वागत समारोह आयोजित किए गए। स्थानीय नेतृत्व ने उनके चयन को जिले के लिए “गौरव का क्षण” बताया। पद ग्रहण के बाद यह उनकी पहली जिला यात्रा है, जिससे कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।
युवा कांग्रेस के संगठन विस्तार और आने वाले कार्यक्रमों को लेकर भी महत्वपूर्ण चर्चा होने की संभावना है। ये दौरा आने वाले समय में युवा कांग्रेस की रणनीति और जिले में संगठन की मज़बूती के लिए बेहद अहम माना जा रहा है।

Author

  • सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

पोल खोल पोस्ट

सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button