आशा कार्यकर्ताओं को चार माह से नहीं मिला वेतन,जिम्मेदार बेखबर…

आशा कार्यकर्ताओं को चार माह से नहीं मिला वेतन,जिम्मेदार बेखबर…
अमित श्रीवास्तव पोल खोल कुसमी
सीधी जिले का कुसमी आदिवासी विकासखंड जो कुछ ना कुछ मामलों को लेकर सुर्खियों पर बना रहता है। जिसमे विभाग के अधिकारियो एवं लिपिकों की बड़ी लापरवाही सामने आती हैं फिर भी प्रशासनिक स्तर से ऐसे लापरवाह अधिकारियों और लिपिको पर कोई सख्त कार्यवाही नहीं हो पाती है जिसके कारण क्षेत्र की सारी व्यवस्थाएं पटरी से बाहर हो गयी है।
कुछ ऐसा ही मामला कुसमी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का सामने आया है बताया जा रहा है कि कुसमी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अंतर्गत आने वाली करीब 150 आशा कार्यकर्ताएं एवं 70 पर्यवेक्षकों का दैनिक वेतन 4 माह से उनको नहीं दिया गया है। जिससे इन स्वास्थ्य कर्मियों के जनजीवन में एक हड़ंप जैसा माहौल बन गया है आशा कार्यकर्ताओं की तमाम व्यवस्था पटरी से बाहर उतर गई है।
यहां तक कि वह विभागीयकाम करने की बजाय अपने जन जीवन यापन चलाने के लिए पैसा एवं खाद्य सामग्री उधार मांगने को मजबूर हो गई हैं जिन पैसों से उनके बच्चो की फीस स्कूल जाया करती थी अब फीस भरने को लेकर भी आशा कार्यकर्ताएं चिंतित हैं।
इस मामले को कई बार खंड स्तरीय अधिकारियों एवं जिलाधिकारी से एवं अपने संघ के जिला अध्यक्ष सविता पांण्डेय को भी को जानकारी दी है मगर किसी को बताने के बाद भी वेतन समस्या का हल नहीं निकल पाया है
वही नाम ना बताने की शर्त पर आशाओं ने बताया कि मांह अगस्त से नवंबर तक का वेतन हम लोगों को नहीं दिया गया है और जब कभी भी बड़े बाबू से इस बात की चर्चा करते हैं हम बताते हैं तो उनके द्वारा हम लोगों के काम की जांच करने एवं बिल वाउचर पास करने पर दिक्कत का हवाला की धमकी बताकर एवं मिल जाएगा का आश्वासन दिया जाता है। मगर वेतन 4 माह बीत जाने के बाद भी ₹1 नहीं दिया गया है।
इसी तरह अन्य कार्यों का भी भुगतान के मामले पर बड़े बाबू के द्वारा आनाकानी की जाती है जिसको लेकर कुसमी की करीब डेढ़ सौ आशा कार्यकर्ताऐ काफी परेशान हैं।और मामले पर कुसमी एसडीएम एवं जिला कलेक्टर का ध्यान आकृषट कराया है।और वेतन की मांग की है।
इनका कहना है
यह बात सही है कि अगस्त से नवंबर तक हम लोगों को वेतन नहीं मिला है जिसको लेकर मैं अधिकारियों से बात की हूं और अधिकारियों ने आश्वासन दिया है। मेरी कार्यकर्ताएं काफी आक्रोशित हैं अगर वेतन इस माह नहीं मिला तो जल्दी हम अल्टीमेटम देकर धरना प्रदर्शन करेंगे।
अध्यक्ष
सविता पांडे
आशा कार्यकर्ता संघ सीधी
2-इस बार आशाओं का वेतन जिला स्तर से होना है सभी से जानकारी एकत्रित कर ली गई है फीडिंग का कार्य किया जा रहा है कुछ टेक्निकल कारणो की वजह से रुक रहा है प्रयास जारी है और 4 माह नहीं दो माह का ही वेतन उनको नहीं मिल पाया है जो हर विकाश खण्ड की समस्या है।जल्द की वेतन दिया जायेगा।
बीएमओ कुसमी
डॉ. सुधीर गुप्ता













