सिंगरौली

कलेक्टर ने की 225 आवेदन पत्रों की जन सुनवाई, अधिकारियों को दिया समयसीमा में समाधान का निर्देश

सिंगरौली-शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाली जन सुनवाई के तहत कलेक्ट्रेट सभागार में कलेक्टर  गौरव बैनल ने 225 आवेदन पत्रों की सुनवाई की। उन्होंने प्रत्येक आवेदनकर्ता की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा जहां संभव हुआ, वहीं स्थल पर संबंधित अधिकारियों से तत्काल निराकरण भी कराया।लेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन प्रकरणों का समाधान जन सुनवाई में संभव नहीं है, उन्हें निर्धारित समय सीमा में अनिवार्य रूप से निराकृत कर आवेदक को अवगत कराया जाए।जन सुनवाई में आए विभिन्न आवेदनों में अनीता देवी शाह द्वारा पैतृक संपत्ति में हिस्सेदारी की मांग, तेदुआ जगनहवा टोला के ग्रामीणों द्वारा विद्यालय से धीर सिंह के घर तक सड़क निर्माण का अनुरोध, तथा विनोद कुमार शाह द्वारा भूमि नामांतरण का आवेदन शामिल थे। कलेक्टर ने संबंधित राजस्व अधिकारी को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।इसी प्रकार त्रिमूला कंपनी में अधिग्रहीत भूमि के मुआवजे, उप स्वास्थ्य केंद्र उज्जैनी में वेतन भुगतान, तथा नव निर्माणाधीन बांध के कार्य पूर्ण कराने व जल निकास स्थल परिवर्तन समेत कई महत्वपूर्ण मामलों पर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।जन सुनवाई के दौरान संयुक्त कलेक्टर संजीव पांडेय, डिप्टी कलेक्टर माइकेल तिर्की, जिला शिक्षा अधिकारी एस.बी. सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Author

Related Articles

Back to top button