सीधी

भ्रष्टाचार पर तीखा प्रहार सरपंच सचिव ने डकारी अनुग्रह राशि हितग्राही परेशान मीडिया से लगाई न्याय की गुहार…

भ्रष्टाचार पर तीखा प्रहार सरपंच सचिव ने डकारी अनुग्रह राशि हितग्राही परेशान मीडिया से लगाई न्याय की गुहार…

सीधी सिंहावल। अजब है मध्य प्रदेश गजब है मध्यप्रदेश आपने सीधी जिले का नाम तो सुना ही होगा क्योंकि यहां जब भी कोई काम होता है हमेशा सीधा होने की बजाय उल्टा ही होता नजर आता है।

जी हां हम बात कर रहे हैं सीधी जिले के सिहावल मुख्यालय अंतर्गत ग्राम पंचायत बमुरी की जहां के सरपंच वर्तमान सिहावल भाजपा के मंडल अध्यक्ष विमलेश रावत हैं।

ग्राम पंचायत बमुरी की जनता ने अपना मत देकर इन्हें अपना सरपंच चुना और उम्मीद की की पहले से कुछ बेहतर होगा परंतु यहां तो सीधा उल्टा ही होता नज़र आ रहा है। ग्राम पंचायत के सचिव एवं सरपंच के द्वारा अंत्येष्टि राशि ही डकारना चालू कर दिया गया है।

जी हां ग्राम पंचायत बमुरी निवासी आशुतोष पटेल जिनकी मृत्यु 25 जून 2024 को हो जाती है जिसके दो छोटे-छोटे अबोध बालक भी है। जिनकी अंत्येष्टि राशि भी‌ 16/01/ 2025 को जारी होती है परंतु आज दिनांक तक हितग्राही को अंत्येष्टि का लाभ नहीं मिल पाया। बड़े शर्म की बात है।

ऐसे में लोग तो स्वयं असहाय की मदद करते हैं लेकिन जब एक जनप्रतिनिधि के द्वारा इस तरह का कृत्य किया जाता है तों बड़ा सवाल उत्पन्न होता है।

जहां सरकार के द्वारा नारी सम्मान नारी सशक्तिकरण जैसे महिला से संबंधित अनेकों योजनाएं संचालित की जाती हैं जब पार्टी के जिम्मेदार पद का निर्माण करने वाले जनप्रतिनिधि के ग्राम पंचायत में इस तरह का खेल खेला जा रहा है तो बड़ा ही अचंभा लगता है।

इस विषय पर जब हमारी बात मुख्य कार्यपालन अधिकारी से हुई तो उनके द्वारा कहा गया कि हितग्राही को दफ्तर में भेजा जाए जिसका निराकरण करते हुए दोषियों पर उचित कार्यवाही की जाएगी।

रश्मि पांडे
मुख्य कार्यपालन अधिकारी
जनपद पंचायत सिहावल

इसी तरह के और भी पंचायत के कार्यों की खुलेगी पोल तब तक के लिए बने रहे हमारे साथ।

।। सिंहावल से राजबहोर केवट की रिपोर्ट ।।

Author

  • सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

पोल खोल पोस्ट

सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button