देश विदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

नाइट क्लब में गैस सिलेंडर ब्लास्ट से भीषण आग, 25 की मौत, कई घायल

पणजी। गोवा के अरपोरा इलाके में शनिवार और रविवार की दरमियानी रात एक नाइट क्लब में गैस सिलेंडर ब्लास्ट के बाद भीषण आग लग गई। इस हादसे में 25 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मृतकों में 4 पर्यटक और 14 क्लब कर्मचारी शामिल हैं, जबकि 7 लोगों की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है।

 

पुलिस के अनुसार, रात करीब 12 बजे क्लब के भीतर सिलेंडर में जोरदार विस्फोट हुआ। धमाका इतना शक्तिशाली था कि कुछ ही मिनटों में आग ने पूरे क्लब को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और स्थानीय विधायक माइकल लोबो घटनास्थल पर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने बताया कि 3 लोगों की मौत जलने से हुई, जबकि शेष की दम घुटने के कारण जान गई। उन्होंने मामले की उच्चस्तरीय जांच के आदेश देते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

 

गोवा के डीजीपी आलोक कुमार ने बताया कि आग सबसे पहले ग्राउंड फ्लोर पर स्थित किचन एरिया में लगी, जिसके बाद वह तेजी से क्लब के अन्य हिस्सों में फैल गई। अधिकतर शव किचन के आसपास मिले हैं। भागने की कोशिश में दो लोगों की मौत सीढ़ियों पर हुई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के समय क्लब में वीकेंड पार्टी चल रही थी, जिसमें करीब 100 लोग मौजूद थे। आग और धुआं फैलते ही अफरा-तफरी मच गई। कई लोग घबराकर नीचे की ओर भागे, लेकिन गलती से किचन एरिया में पहुंच गए, जहां पहले से मौजूद स्टाफ भी फंस गया। बाहर निकलने का रास्ता बेहद संकरा था, जिससे लोग समय पर बाहर नहीं निकल सके। क्लब में पाम लीव्स की सजावट लगी हुई थी, जो आग की चपेट में आते ही तेजी से जल गई।

मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इसे गोवा के लिए बेहद दुखद दिन बताया। उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि मामले की गहन जांच होगी और जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Author

Related Articles

Back to top button