अदाणी फाउंडेशन की पहल: ग्रामीण बच्चों को नि:शुल्क तीरंदाजी प्रशिक्षण, 7वीं की छात्रा राष्ट्रीय स्तर पर चयनित

सिंगरौली। अदाणी फाउंडेशन द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत शुरू की गई तीरंदाजी प्रशिक्षण पहल सिंगरौली में प्रतिभाओं का नया केंद्र बनती जा रही है। धिरौली और सुलियरी परियोजना क्षेत्र के आसपास के गांवों के बच्चों को बरगवां तहसील के खनुआ में नि:शुल्क तीरंदाजी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सिंगरौली जिला तीरंदाजी संघ द्वारा संचालित इस अकादमी में कुशल प्रशिक्षक नियमित रूप से बच्चों को प्रशिक्षण दे रहे हैं।
अब तक अकादमी में 50 स्कूली छात्रों को प्रशिक्षित किया जा चुका है, जिनमें डी.ए.वी. स्कूल के 25 और शासकीय माध्यमिक विद्यालय के 25 विद्यार्थी शामिल हैं। हाल ही में अकादमी के दो छात्रों—सूर्यबली सिंह और रोहित गुप्ता—ने जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए धार में आयोजित राज्य स्तरीय सब-जूनियर तीरंदाजी चैम्पियनशिप में भाग लिया।इस बीच बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए 7वीं कक्षा की छात्रा वर्षा शाह (डी.ए.वी. स्कूल) इंटर-डी.ए.वी. राष्ट्रीय स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए चयनित हुई हैं।

कुछ महीनों के कम प्रशिक्षण के बावजूद बच्चों के उत्कृष्ट प्रदर्शन ने प्रशिक्षकों और जिले का ध्यान अपनी ओर खींचा है।कोच रहीश सेन, जो राज्य की शीर्ष तीरंदाजी अकादमियों से प्रशिक्षित खिलाड़ी हैं, बच्चों को उन्नत तकनीक से प्रशिक्षित कर रहे हैं। जिला तीरंदाजी संघ के सचिव कृतदेव बैस ने अदाणी समूह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पहल आने वाले समय में कई होनहार तीरंदाज तैयार करेगी।अदाणी फाउंडेशन की यह पहल ग्रामीण बच्चों में एकाग्रता, अनुशासन और आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ ही खेलों के प्रति नई ऊर्जा और उम्मीद जगाने वाली साबित हो रही है।













