मध्य प्रदेशसिंगरौली

जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के संयुक्त दल द्वारा 63 बोरी अवैध धान को किया गया जप्त

लगभग 25 क्विटल धान बलसोता बैरियर से अवैध तरीके से ले जाने का किया जा रहा था प्रयास

सिंगरौली-/कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देशन में गठित दल द्वारा जिले में धान उपार्जन केन्द्रो में लाई जाने वाली अवैध धान पर सतत रूप से निगरानी रखी जा रही है इसी कड़ी में एसडीएम सिंगरौली  सुरेश जाधव के नेतृत्व में बैढ़न से बीजापुर मार्ग वन बैरियर बलसोता में जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के संयुक्त दल द्वारा उत्तर प्रदेश सोनभद्र से अवैध रूप से बिक्री हेतु लाई जा रही 63 बोरी लगभग 25 क्विटल धान को जप्त किया गया।

 

पिकअप के माध्यम से बार्डर क्रास कर उपार्जन केन्द्रो में अवैध धान को  बेचने का प्रयास किया जा रहा था जिसको खाद्य विभाग, मण्डी विभाग एवं पुलिस द्वारा संयुक्त कार्यवाही कर जप्त किया गया। अग्रीम कार्यवाही हेतु जप्त अवैध धान को पुलिस को सुपुर्द गया है।

Author

Related Articles

Back to top button