मध्य प्रदेशसिंगरौली

गणना पंत्रक की कार्यवाही में छूटे नामो को शामिल किये जाने की अंतिम तिथि आज

सिंगरौली -निर्वाचन आयोग द्वारा कराये जा रहे मतदाता सूची विशेष पुनिरीक्षण हेतु बीएलओ द्वारा घर घर जाकर गणना पंत्रक भराये जा रहे।निर्वाचन आयोग द्वारा गणना पंत्रक भराये जाने की अंतिम तिथि 11 दिसम्बर 2025 निर्धारित किया गया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री गौरव बैनल के द्वारा जिले के नागरिको से आग्रह किया गया है जिन मतदाताओ के द्वारा अभी तक अपने गणना पंत्रक भरकर बीएलओ को जमा नही कराया गया वे अपने संबंधित बीएलओ से सम्पर्क कर 11 दिसम्बर तक अपना गणना जमा कर सकते।

 

उन्होने बताया कि गणना प्रपत्रो का शत प्रतिशत डिजिटाईजेशन कर लिया गया है। साथ मतदान केन्द्रो में बीएलाओ द्वारा जिन व्यक्तियों का नाम मतदाता सूची में नही है उनके नाम का वाचन भी किया गया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया है कि 16 दिसम्बर 2025 को मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन समस्त मतदान केन्द्रो में किया जायेगा।

Author

Related Articles

Back to top button