सीधी

कर्मप्रथम चैरिटेबल फाउंडेशन के स्थापना दिवस पर पद्मश्री कलाकार सहित सैकड़ों लोगों का सम्मान…

कर्मप्रथम चैरिटेबल फाउंडेशन के स्थापना दिवस पर पद्मश्री कलाकार सहित सैकड़ों लोगों का सम्मान…

सीधी। कर्मप्रथम चैरिटेबल फाउंडेशन के प्रथम स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित भव्य वार्षिक समारोह में पद्मश्री सम्मानित कलाकार सहित समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली विभूतियों और सैकड़ों लोगों को सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम 11 दिसंबर 2025 को संस्था के हेड ऑफिस रायपुर में आयोजित हुआ, जिसमें सीधी जिले की सक्रिय भागीदारी और योगदान भी सराहनीय रहा।
संस्था के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर एवं सीधी निवासी अमित श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रपति द्वारा पद्मश्री से सम्मानित पंडवानी गायिका उषा बारले रहीं। विशेष अतिथियों में समाजसेवी रविंद्र सिंह, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री धर्मेंद्र सिंह भदौरिया, प्राचार्य रचना तिवारी तथा समाजसेवी विमल वासना शामिल रहे। सभी अतिथियों को शाल, श्रीफल, पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

 

कार्यक्रम में इन महान विभूतियों के साथ-साथ समाज सेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में कार्य करने वाले सैकड़ों लोगों को भी सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह संस्था की मूल भावना “कर्म ही जीवन है” को साकार करता हुआ नजर आया।

 

संस्था के सीएमडी एवं चेयरमैन डॉ. बद्री प्रसाद गुप्ता, एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर अमित श्रीवास्तव सहित संस्था के सभी सदस्यों की कड़ी मेहनत, लगन और समर्पण से यह आयोजन सफल हो सका। कार्यक्रम को सफल बनाने में योगेंद्र, ऋषभ जैन, भावना वाजपेयी, सबिता गुप्ता, प्रियंका पांडेय, अवधेश जी,अशोक कुमार संतोष गर्ग रामकेश द्विवेदी कमलभान जायसवाल सहित पूरी टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिन्होंने निरंतर मानव सेवा में अपना अमूल्य समय दिया।

 

अमित श्रीवास्तव ने बताया कि कर्मप्रथम चैरिटेबल फाउंडेशन को स्थापना के एक वर्ष पूर्ण हो चुके हैं और यह संस्था वर्तमान में छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश सहित विभिन्न क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण को लक्ष्य बनाकर सामाजिक सेवा कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि टीम भावना से किया गया कार्य ही सफलता की कुंजी होता है, जो इस आयोजन के माध्यम से स्पष्ट रूप से देखने को मिला।

 

कार्यक्रम के अंत में संस्था से जुड़े सभी सदस्यों और सहयोगियों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई। कर्मप्रथम चैरिटेबल फाउंडेशन आज समाज सेवा के क्षेत्र में एक मिसाल बनकर उभर रही है और आने वाले समय में यह संस्था आमजन के बीच और अधिक पहचान बनाएगी।

Author

  • सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

पोल खोल पोस्ट

सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button