देश विदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में कांग्रेस की रैली, वोट चोरी के आरोपों को लेकर सरकार पर हमला

नई दिल्ली।कांग्रेस ने रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में एक बड़ी रैली का आयोजन किया। यह रैली कथित “वोट चोरी” और मतदाता सूचियों के विशेष गहन संशोधन (SIR) के विरोध में की गई। रैली का नारा “वोट चोर, गद्दी छोड़” रखा गया था। इसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में समर्थक शामिल हुए।

 

रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने आरोप लगाया कि सरकार संसद में जनता से जुड़े मुद्दों पर चर्चा से बच रही है। उन्होंने कहा कि चुनावी प्रक्रिया पर सवाल उठाने के बावजूद सरकार ने इस पर खुलकर जवाब नहीं दिया। प्रियंका गांधी ने दावा किया कि देश में लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर किया जा रहा है और चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर भी संदेह पैदा हुआ है।

 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में सत्य और असत्य के बीच लड़ाई चल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता के बल पर लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को प्रभावित किया जा रहा है। राहुल गांधी ने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी सत्य और संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेगी।

 

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपने संबोधन में कहा कि वोट चोरी लोकतंत्र के खिलाफ है और जनता इसे कभी स्वीकार नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर देशभर में आंदोलन जारी रखेगी।रैली के जरिए कांग्रेस ने सरकार पर तीखा राजनीतिक हमला करते हुए आगामी दिनों में अपने अभियान को और तेज करने के संकेत दिए।

Author

Related Articles

Back to top button