जागरूकता अभियान- मैं हूं अभिमन्यु 3.0

बरगवां पुलिस ने सीएम राइज स्कूल पहुंचकर छात्रों को किया जागरूक
पोल खोल सिंगरौली
महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण के उद्देश्य से पुलिस मुख्यालय द्वारा प्रदेश भर में चलाए जा रहे जागरूकता अभियान- मैं हूं अभिमन्यु 3.0 के तहत सिंगरौली पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री के निर्देश पर बरगवां निरीक्षक मोहम्मद समीर वारसी ने पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्र स्थित सीएम राइज स्कूल पहुंचकर छात्रों से संवाद कर महिला संबंधी अपराधों के प्रति जागरूक किया।
इस दौरान उन्होंने गुड टच- बैड टच, रूढ़िवादिता एवं सामाजिक बुराइयों के विषय में भी बताया। साथ ही निरीक्षक ने छात्रों को संवेदनशील बनकर सकारात्मक और जिम्मेदार सोच विकसित करने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए महिला एवं पुरुष दोनों की समान संभागता आवश्यक है। तथा प्रत्येक पुरुष को अभिमन्यु की तरह समाज में व्याप्त बुराइयों के खिलाफ खड़ा होना चाहिए। उन्होंने कहा की महिलाओं के प्रति सम्मान और सुरक्षा हमारी साझा जिम्मेदारी है। गौरतलाप है कि सिंगरौली पुलिस का यह अभियान 23 सितंबर से शुरू होकर आगामी 2 अक्टूबर तक जारी रहेगा।













