मध्य प्रदेशसिंगरौली
सिंगरौली विधायक राम निवास शाह ने सुनीं जनता की समस्याएँ, अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश

सिंगरौली। विधायक राम निवास शाह ने आज अपने कार्यालय में विधानसभा क्षेत्र से पधारे जनता जनार्दन नागरिकों की समस्याएँ सुनीं। उन्होंने विभिन्न मुद्दों पर त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विधायक राम निवास शाह ने कहा कि जनसेवा ही जनप्रतिनिधि का सर्वोच्च धर्म है, जनता की हर समस्या का समाधान ही हमारा संकल्प है। इसके तहत लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों से जनता की समस्याओं के निपटारे में शीघ्रता बरतने का भी निर्देश दिया।













