मध्य प्रदेशसिंगरौली

बरगवां थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर पलटा, चालक की मौके पर मौत

सिंगरौली।जिले के बरगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बंधा बाड़ीझरिया भोरतीन गड़ई के पास रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। ढलान पर तेज रफ्तार में जा रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान एस.पी. सिंह (25 वर्ष), निवासी ग्राम बदलमाड़ा के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार एस.पी. सिंह अपने पिता राम अधार के साथ मिल से चावल लेकर बाड़ीझरिया से अपने गांव लौट रहा था। भोरतीन गड़ई के पास ढलान पर पहुंचते ही ट्रैक्टर तेज गति के कारण बेकाबू हो गया। चालक को संभलने या कूदने का मौका नहीं मिला और ट्रैक्टर सीधे ढलान के नीचे पलट गया। हादसे में चालक ट्रैक्टर के नीचे दब गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रैक्टर पलटते ही उसकी गर्दन टूट गई और पेट में ट्रैक्टर का हिस्सा धंस गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही बरगवां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि चालक शराब के नशे में तेज रफ्तार से ट्रैक्टर चला रहा था। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Author

Related Articles

Back to top button