शासकीय महाविद्यालय रजमिलान में एनएसएस के साप्ताहिक कार्यक्रम का चैथा दिन- नशामुक्ति अभियान आयोजित

सिंगरौली-शासकीय महाविद्यालय रजमिलान में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के साप्ताहिक कार्यक्रम के अंतर्गत आज चैथे दिन नशामुक्ति अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान एनएसएस के स्वयंसेवक छात्र-छात्राओं ने ग्राम में भ्रमण कर आमजन को नशे से होने वाले दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया तथा नशामुक्ति से संबंधित प्रेरक नारे लगाए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य एवं एनएसएस प्रभारी डॉ. संजय सिंह ने नशे को समाज के लिए एक गंभीर अभिशाप बताते हुए युवाओं से इससे दूर रहने एवं अन्य लोगों को भी जागरूक करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है।
इस अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा नशामुक्ति विषय पर पोस्टर मेकिंग भी की गई, जिसमें नशे के दुष्प्रभावों एवं नशामुक्त जीवन के महत्व को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। एनएसएस साप्ताहिक कार्यक्रम के अंतिम दिन उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया जाएगा।कार्यक्रम में महाविद्यालय परिवार के सदस्य एवं एनएसएस स्वयंसेवक उपस्थित रहे।













