सीधी

अध्यक्ष पद के लिए नामांकन के आखिरी दिन तक आठ अभ्यर्थियों के नामांकन जमा…

संजय सिंह मझौली सीधी

नगर परिषद मझौली के अध्यक्ष पद के नामांकन के आखिरी दिन 15 दिसंबर तक में कुल 08 नामांकन जमा किए गए हैं जिसमें कांग्रेस से मार्तंड कुमार चतुर्वेदी प्रत्याशी घोषित हो चुके हैं।
सहायक निर्वाचन अधिकारी नगर परिषद मझौली राजेश पारस (तहसीलदार मड़वास) के द्वारा बताया गया कि कुल 08 अभ्यर्थियों ने नामांकन जमा किया है जिसमें लवकेश सिंह पिता अनियार सिंह भाजपा से, रजनीश गुप्ता पिता बुद्धसेन गुप्ता भाजपा से,रूबी पति विदेश सिंह कांग्रेस से,विदेश सिंह पिता नेपाल सिंह कांग्रेस से, शंकर प्रसाद गुप्ता पिता राम विशाल गुप्ता भाजपा से,मार्तंड कुमार चतुर्वेदी पिता रमेश कुमार चतुर्वेदी नेशनल कांग्रेस पार्टी से, गोरेलाल सोनी पिता रामस्वरूप सोनी पी पी आई से,श्रीनिवास सिंह नेटी पिता राम खेलावन सिंह नेटी गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से नामांकन जमा किए गए हैं। इनमें मार्तंड कुमार चतुर्वेदी का नेशनल कांग्रेस पार्टी के तरफ से बी फॉर्म जमा हो गया है जबकि अन्य व्यक्तियों का अभी बी फार्म नहीं जमा किए गए हैं।


विधायक एवं जिलाध्यक्षों ने जमा कराया नामांकन
मार्तंड कुमार चतुर्वेदी के साथ जिला कांग्रेस कमेटी सीधी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह चौहान,जगतभान यादव ने अभ्यर्थी के साथ नामांकन जमा कराया वहीं लव केश सिंह के साथ क्षेत्रीय विधायक कुंवर सिंह टेकाम, भाजपा जिलाध्यक्ष सीधी देव कुमार सिंह चौहान,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अभ्युदय सिंह”राज”,देवेन्द्र सिंह”मुन्नू”,के के तिवारी पूर्व जिला अध्यक्ष, इंद्रसरण सिंह पूर्व जिला अध्यक्ष ने अभ्यर्थी के साथ नामांकन जमा कराया जबकि गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से लालदेव सिंह जिलाध्यक्ष गोंगपा सीधी,प्रवीण चतुर्वेदी नगर अध्यक्ष मझौली गोंगपा एवं रानी सिंह जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा गोंगपा ने अभ्यर्थी के साथ नामांकन जमा कराया।


रैली के साथ पहुंचे क्षेत्रिय विधायक भाजपा जिलाध्यक्ष
क्षेत्रीय विधायक कुँवर सिंह टेकाम व जिलाध्यक्ष देवकुमार सिंह चौहान लवकेश सिंह के समर्थन में आर के पैलेस से तहसील कार्यालय तक हजारों की संख्या में जन समुदाय के साथ रैली के रूप में नामांकन दाखिल कराने पहुंचे।

Author

  • सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

पोल खोल पोस्ट

सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button