मध्य प्रदेशसिंगरौली

ठंड के मौसम में खुले रात्रि बिताते वालो के लिए आश्रय स्थल में सभी व्यवस्थाएं उपलब्ध है -नोडल अधिकारी

आम जन मानस गरीबों को आश्रय स्थल में रात्रि बिताने के लिए करे प्रेरित

सिंगरौली-राज्य शासन द्वारा नगरीय क्षेत्र में आने वाले ऐसे गरीब हितग्राही जो ठंड के मौसम में खुले आसमान के नीचे रात्रि बिताते हैं उनके लिया आश्रय स्थल की व्यवस्था की गई है।नगर पालिक निगम सिंगरौली क्षेत्रांतर्गत अंतर राज्यी बस स्टैंड वार्ड क्रमांक 40 एवं सिंगरौली में आश्रय स्थल संचालित है।

नगर पालिक निगम सिंगरौली की आयुक्त श्रीमती सविता प्रधान के द्वारा वर्तमान मे शीतलहर को मध्यनजर रखते हुए खुले में सोने वाले बेघरों को आश्रय स्थल में सभी व्यवस्थाए उपलंब्ध कराने के साथ ही आश्रय स्थल के कर्मचारियों को निर्देश दिया गया है कि रात्रि के समय आसपास के क्षेत्रों में भ्रमण कर ऐसे गरीब हितग्राही जो खुले आसमान में रात्रि बिताते है उन्हें आश्रय में रहने हेतु प्रोत्साहित करे। साथ ही आश्रय स्थल के नोडल अधिकारीडे एन यू एल एम अक्षत उपाध्याय को लगातार निरीक्षण कर आश्रय स्थल में समुचित प्रबंध करने हेतु निर्देशित किया गया है।

जिसके तारतम्य में नोडल अधिकारीडे एनयूएलएम श्री अक्षत उपाध्याय के द्वारा विगत दिवस रात्रि में आश्रय स्थल पहुचकर वहा की व्यवस्थाओ का अवलोकन किया गया। साथ ही आश्रय स्थल में ठहरे नागरिको से संवाद आश्रय स्थल में की व्यवस्थाओ के संबंध में उनकी राय जानी गई।नोडल अधिकारी श्री उपाध्याय ने आश्रय स्थल का अवलोकन करने के पश्चात कहा कि आश्रय स्थल में रात्रि के समय ठहरने वाले नागरिको को सभी व्यवस्था उपलंब्ध है। उन्होने कहा पुरूष तथा महिलाओ के ठहरने हेतु अलग अलग प्रबंध किया गया। नगारिको को ठण्ड से बचाव हेतु बेहत गुणवत्ता वाले कव्वल तथा रजाईया उपलंब्ध कराया गया है। साथ ही साथ कमरे में गर्मी रहे इस हेतु हीटर की भी व्यवस्था की गई। इसके साथ ही नोडल अधिकारी ने बताया कि नगारिको को ठण्ड से बचाव हेतु स्नानागार में भी पानी गर्म करने के हीटर लगाया गया है व शाम के समय समीप ही अलाव की व्यवस्था भी कराई गई है ।

 

इसके साथ ही आश्रय स्थल में स्वच्छता रहे इसके लिए समय समय पर आश्रय स्थल सहित शौचालयो की भी बेहत साफ सफाई कराई जाती। साथ ही नोडल अधिकारी डे एन यू एल एम द्वारा इस आशय से भी अवगत कराया गया है कि आश्रय स्थल मे ठहरे वाले नागरिक बिना किसी असुविधा को भोजन कर सके इसके लिए प्रात: 10बजे से दोपहर 1 बजे तक ट्रामा सेंटर तथा दोपहर 1 बजे से 3 बजे के बीच दीनदायाल चलित रसोई का भी संचालन आश्रय स्थल के समीप कराया जा रहा।नोडल अधिकारी ने बताया कि रात्रि के समय 10 बजे से 11 बजे के बीच अश्रय स्थल के कर्मचारियों द्वारा आस पास घूमकर खुले में रात्रि विताने वाले नागरिको को आश्रय स्थल में रात्रि बिताने हेतु प्रेरित किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान एनयूएलएम के सीटी मिशन मैनेजर कृष्णा पटेल तथा पवन मिश्रा उपस्थित रहे।

Author

Related Articles

Back to top button