मध्य प्रदेशसिंगरौली

भारतीय सेना का जवान शैलेश कुमार दुबे लापता

सिंगरौली-भारतीय सेना की 4 महार रेजीमेंट में पदस्थ जवान शैलेश कुमार दुबे बीते 24 घंटे से लापता हैं। वे कल अपने घर वैढन से मणिपुर स्थित अपनी यूनिट के लिए निकले थे। बनारस से दिल्ली की सुबह 7 बजे की फ्लाइट कैंसिल होने के बाद उन्होंने सुबह 9 बजे की फ्लाइट से दिल्ली जाने की जानकारी दी थी, लेकिन रेजीमेंट के अनुसार उनका सामान तो दिल्ली पहुंच गया, जबकि वे स्वयं उस फ्लाइट में सवार नहीं थे।

निर्धारित समय पर यूनिट में रिपोर्ट न करने के कारण वे आउट ऑफ बीच बताए जा रहे हैं। उनसे किसी भी तरह का संपर्क नहीं हो पा रहा है।परिजनों ने आमजन और पुलिस से अपील की है कि यदि शैलेश कुमार दुबे के बारे में कोई जानकारी मिले तो 7389448184 या 9755063601 पर तुरंत संपर्क करें।

Author

Related Articles

Back to top button