मध्य प्रदेशसिंगरौली

वार्ड 38 में वोटर लिस्ट शुद्धिकरण के लिए बैठक आयोजित

 

सिंगरौली। विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के तहत मंगलवार 9 दिसंबर को वार्ड क्रमांक 38 तुलसी ढोटी, जमुआ, बलियरी क्षेत्र के बूथ नंबर 192, 193, 194, 195 और 196 पर वोटर सूची शुद्धिकरण के संबंध में बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम में बीएलए/बीएलओ सहित वार्डवासियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

बैठक में उपस्थित अधिकारियों और सदस्यों ने बूथ स्तर पर मतदाता सूची की जांच, नए नाम जोड़ने, त्रुटियों के सुधार और स्थानांतरित/मृत मतदाताओं के नाम हटाने की प्रक्रिया पर विस्तृत चर्चा की। इस अवसर पर हल्का पटवारी प्रभाकर सिंह, बीएलओ वंदना जायसवाल, नरेंद्र द्विवेदी, दिनेश, आई.डी. बियार, भावना सिंह, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उर्मिला मिश्रा और सुनीता शाह मौजूद रहीं। वरिष्ठ नेता अंगद वर्मा और अरुण शहवाल भी बैठक में सहभागी बने।

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे और वोटर लिस्ट के शुद्धिकरण कार्य में सहयोग दिया।इस आयोजन का नेतृत्व वार्ड क्रमांक 38 के पार्षद अनिल कुमार वैस एवं अपीलीय समिति सदस्य, नगर पालिक निगम सिंगरौली द्वारा किया गया।

Author

Related Articles

Back to top button