वार्ड 34 उपचुनाव: कांग्रेस ने विजय शाह को घोषित किया अधिकृत प्रत्याशी

सिंगरौली। नगर पालिका निगम सिंगरौली के वार्ड क्रमांक 34 के उपचुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। स्क्रीनिंग कमेटी एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की रायशुमारी के पश्चात शहर कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा श्री विजय शाह को कांग्रेस का अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया गया।
प्रत्याशी घोषित होने के बाद वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में श्री विजय शाह ने जिला दंडाधिकारी कार्यालय पहुंचकर अपना नामांकन पत्र प्रस्तुत किया। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला।
कांग्रेस नेताओं ने एकजुटता के साथ विजय शाह के समर्थन में जीत का भरोसा जताया और कहा कि पार्टी वार्ड 34 में जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर चुनाव मैदान में उतरी है। नामांकन के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी से कांग्रेस की संगठनात्मक मजबूती का भी संदेश गया।













