मध्य प्रदेशसिंगरौली

नवानगर पुलिस ने हेरोईन विक्रेता को रंगे हाथों किया गिरफ्तार

सिंगरौली। पुलिस थाना नवानगर की टीम ने ऑपरेशन प्रहार 2.0 अभियान के तहत अवैध मादक पदार्थ हेरोईन (स्मैक) की बिक्री करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक गौरव राजपूत (भा.पु.से.) के दिशा-निर्देश और पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री के कुशल नेतृत्व में की गई।

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर निगाही एनसीएल कालोनी, शिव मंदिर के पास आरोपी अम्ब्रेश विश्वकर्मा (29 वर्ष) को रंगे हाथों पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास से 20.49 ग्राम हिरोईन बरामद हुआ, जिसकी कीमत लगभग दो लाख रुपये आंकी गई।

 

आरोपी के खिलाफ धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।पुलिस ने बताया कि आरोपी से हिरोईन की खरीद और आपूर्तिकर्ताओं के संबंध में भी पूरी जांच की जा रही है। इस कार्रवाई में थाना नवानगर की टीम के सउनि डॉ. अजीत सिंह, सउनि अरविंद चतुर्वेदी, सउनि दिनेश कुमार, प्र. आर.305 प्रवीण सिंह सहित अन्य स्टाफ ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री और परिवहन रोकने के लिए ऐसे अभियान लगातार चलाए जा रहे हैं और उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Author

Related Articles

Back to top button