एसडीएम ने ली समीक्षा बैठक, लापरवाह सेक्टर मेडिकल आफीसर एवं सीएचओ को जारी होगी नोटिस…

एसडीएम ने ली समीक्षा बैठक, लापरवाह सेक्टर मेडिकल आफीसर एवं सीएचओ को जारी होगी नोटिस…
अमित श्रीवास्तव कुसमी
सीधी जिले के कुसमी जनपद पंचायत अंतर्गत स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर विशेष जोर देते हुए एसडीएम विकास कुमार आनंद ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुसमी में ली।
जहां स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए एसडीएम ने कई सेक्टर मेडिकल ऑफिसर एवं सीएचओ जो शासकीय कार्य में लापरवाही लम्बे अरसे से बरत रहे हैं।उन पर विशेष जोर देते हुते कार्य प्रणाली की विशेष समीक्षा की जिसमें लापरवाही पायी गई ऐसे सेक्टर मेडिकल ऑफिसर एवं सीएचओ को नोटिस भेजी जाएगी।

मिली जानकारी के अनुसार समीक्षा बैठक में एसडीएम विकास कुमार आनंद ने निर्देशित किया की कुसमी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अंतर्गत आने वाली सभी CHO अपनी कार्य अवधि में अपने आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर पूरे समय (सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक) उपस्थित रहकर सेवाएं प्रदान करें, सभी गर्भवती महिलाओं की पहचान कर प्रथम त्रैमास में पंजीयन किया जाना सुनिश्चित करे, गर्भावस्था के दौरान कम से कम 4 बार जांच की जाए। गर्भवती महिलाओं की 4 ANC हो इसका कड़ाई से BMO पालन कराए, एवं मॉनिटरिंग करे।
शत प्रतिशत गर्भवती महिलाओं का अनमोल पोर्टल में पंजीयन किया जाए. हाई रिस्क प्रेगनेंट महिला की पहचान कर उसका प्रॉपर फॉलो अप लिया जाय।जिससे MMR (मातृ मृत्यु दर) में प्रभावी कमी लाई जा सके। कुछ सेक्टर मेडिकल ऑफिसर एवं cho द्वारा फॉलो अप नहीं किया जा रहा, उन्हें नोटिस जारी किया जा रहा है।आशा कार्यकर्ता सुनिश्चित करे कि संस्थागत प्रसव हो।
डिलीवरी होने के बाद आशा द्वारा 42 दिवस में 7 गृह भेंट अनिवार्यतः की जाए। प्रारंभिक जांच एवं उचित पोषण आहार हेतु काउंसिल की जाए।
आयरन की कमी वाली महिलाओं को आयरन सुक्रोज अथवा एफ सी एम लगाकर मैनेजमेंट किया जाए। एवं अच्छा पोषण आहार लेने हेतु काउंसिल की जाए, जिससे जच्चा बच्चा स्वस्थ रहे।पोषण पुनर्वास केंद्र में बेड ऑक्युपेंसी 100% रखी जाए। इस हेतु महिला एवं बाल विकास की परियोजना अधिकारी को भी निर्देशित किया गया है।आयुष्मान कार्ड के सैचुरेशन की समीक्षा की गई। 70 वर्ष से अधिक के बुजुर्ग व्यक्तियों के 48% आयुष्मान कार्ड जारी होना पाया गया, door to door जाकर आयुष्मान कार्ड बनाया जाए। जिसकी मॉनिटरिंग प्रति मंगलवार sdm कार्यालय में sdm द्वारा भी की जाएगी।AAM (आयुष्मान आरोग्य मंदिर) में CHO प्रति सप्ताह आशा कार्यकर्ता, आशा सुपरवाइजर, ANM की बैठक करे एवं समीक्षा करे। सेक्टर मेडिकल ऑफिसर हर 15 दिन में CHO एवं मैदानी अमले की समीक्षा करे। BMO मासिक समीक्षा बैठक ब्लॉक लेवल पर करे।बच्चों के शत प्रतिशत टीकाकरण पर फोकस किया जाए, ANM प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को टीकाकरण हेतु ग्राम में उपस्थित हो।TB ट्यूबरक्यूलसिस के लक्ष्य अनुसार लोगों की जांच की जाए….रोगी की पहचान होने पर निक्षय आईडी बनाने के उपरांत उनका प्रॉपर ट्रीटमेंट किया जाए, उचित पोषण हेतु जनसामान्य को बास्केट हेतु प्रेरित भी किया जाए। सहित अन्य विषय पर एसडीएम ने समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। इसके साथ-साथ एसडीएम के द्वारा कहा गया कि फील्ड में पहुंचकर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को चेक भी किया जाएगा इसलिए आप सभी फील्ड पर समय से उपस्थित रहकर अपने कार्य में तैनात मिले।रिकार्ड दुरुस्त रखे।
बैठक में डॉक्टर सुधीर गुप्ता,सेक्टर मेडिकल ऑफिसर, BEE, BCM एवं सीएचओ उपस्थित थे।













