मध्य प्रदेशसिंगरौली

मटिया गांव में सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश

सिंगरौली। देवसर जनपद पंचायत अंतर्गत मटिया गांव में सड़क की समस्या गंभीर होती जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव की सड़क को लेकर न तो जनप्रतिनिधि ध्यान दे रहे हैं और न ही प्रशासनिक अधिकारी। हालात ऐसे हैं कि ग्रामीणों को खुद चंदा एकत्रति कर सड़क बनानी पड़ी।

चंदे से बनी कच्ची सड़क, फिर भी समाधान नहीं

ग्रामीणों के अनुसार करीब एक वर्ष पूर्व गांववासियों ने लगभग 50 हजार रुपये का चंदा इक_ा कर कच्ची सड़क बनाई थी। बरसात के दौरान अधिक बारिश से सड़क कई जगह से क्षतिग्रस्त हो गई, जिसे ग्रामीणों और कुछ स्थानीय सहयोग से फिर से दुरुस्त किया गया।

भ्रामक जानकारी फैलाने का आरोप

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कुछ कथित दलाल बड़े नेताओं और अधिकारियों को गुमराह कर रहे हैं। उनके द्वारा यह कहा जा रहा है कि सड़क निर्माण के लिए निजी जमीन नहीं मिल रही, जबकि वास्तविकता यह है कि ग्रामीणों ने सहमति देकर जमीन उपलब्ध कराई है और संबंधित सहमति फॉर्म तहसील में जमा भी कर दिए गए हैं।

गरीबों की जमीन देकर भी नहीं बन रही सड़क

ग्रामीणों का कहना है कि कुछ लोगों ने अपनी जमीन तक देकर सड़क निर्माण में सहयोग किया, इसके बावजूद कथित दलाल गलत जानकारी फैलाकर विकास कार्य को रोकने का प्रयास कर रहे हैं।

कलेक्टर और विधायक से हस्तक्षेप की मांग

मटिया गांव के ग्रामीणों ने कलेक्टर सिंगरौली और देवसर विधायक से अपील की है कि वे स्वयं गांव आकर स्थिति का जायजा लें। ग्रामीणों का कहना है कि यदि अधिकारी और जनप्रतिनिधि एक दिन का समय निकालकर ग्रामीणों की बात सुन लें, तो वर्षों से चली आ रही इस समस्या का समाधान संभव है।

Author

Related Articles

Back to top button