मध्य प्रदेशसिंगरौली

वार्ड 36 में नाली निर्माण कार्य जल्द होगा शुरू

सिंगरौली। नगर पालिक निगम सिंगरौली के वार्ड क्रमांक 36 अंतर्गत ग्राम जयनगर की अमहवाटोला बस्ती एवं जुवाड़ी बस्ती में नाली निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा। यह जानकारी वार्ड पार्षद प्रेमसागर मिश्रा ने दी।
पार्षद ने बताया कि क्षेत्रवासियों की मांग और आवश्यकता को देखते हुए नाली निर्माण के लिए निगम आयुक्त को आवेदन दिया गया था। साथ ही आयुक्त, महापौर एवं निगम अध्यक्ष को वार्ड की जनसमस्याओं से अवगत कराया गया, लेकिन निगम में बजट उपलब्ध न होने की बात कही गई।

ऐसी स्थिति में वार्ड की जरूरत को ध्यान में रखते हुए पार्षद मद से नाली निर्माण कार्य का स्टीमेट तैयार कराया गया, जिसके बाद टेंडर प्रक्रिया भी जारी कर दी गई है। पार्षद ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होते ही नाली निर्माण कार्य जल्द शुरू कराया जाएगा।नाली निर्माण से क्षेत्र में जलभराव की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है और ग्रामीणों को सुविधा मिलेगी।

Author

Related Articles

Back to top button