खुटार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, घर के पीछे उगाया था गांजा
25 किलो से ज्यादा अवैध मादक पदार्थ जब्त, आरोपी गिरफ्तार

सिंगरौली। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस चौकी खुटार, थाना बैढ़न ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने अवैध रूप से गांजा की खेती करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 25 किलो 660 ग्राम गांजा जब्त किया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब ढाई लाख रुपये बताई जा रही है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 18 दिसंबर 2025 को चौकी खुटार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम बनौली निवासी रमाकांत पटेल ने अपने घर के पीछे पपीते के पेड़ के पास गांजा का पौधा उगा रखा है। सूचना की तस्दीक के बाद पुलिस टीम गवाहों के साथ मौके पर पहुंची, जहां आरोपी के कब्जे से गांजा का एक बड़ा हरा पौधा बरामद किया गया।
आरोपी की पहचान रमाकांत पटेल पिता मुंदी लाल पटेल (उम्र 54 वर्ष), निवासी ग्राम बनौली, चौकी खुटार, थाना बैढ़न, जिला सिंगरौली के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 1432/2025 के तहत धारा 8/20(ए) एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षकमनीष खत्री के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक Ÿसर्वप्रिय सिन्हा एवं नगर पुलिस अधीक्षक पी.एस. परस्ते के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक सिंह परिहार के निर्देश पर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक श्रीमती शीतला यादव के नेतृत्व में की गई।इस कार्रवाई में पुलिस टीम के अन्य अधिकारियों और जवानों की भी सराहनीय भूमिका रही। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।













