सीधी

नदियों का संरक्षण, समाज की नैतिक जिम्मेवारी – लालचंद… 

नदियों का संरक्षण, समाज की नैतिक जिम्मेवारी – लालचंद… 
हिरन नदी सहित कई नदियों के उद्गम स्थलो में हुई पूजा अर्चना और पौधरोपण… 
सीधी
जिले में बहने वाली छोटी – छोटी नदियों को बचाने और उन्हें मूल स्वरूप में लाने के लिए जिले के समाजसेवी और सामाजिक संस्थानों द्वारा निरंतर कार्य किया जा रहा है। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल द्वारा भी जिले के कई नदियों के उद्गम स्थलों पर जाकर पूजा अर्चना की गई थी और उन्हें संरक्षित करने आम जनों से आह्वान किया गया था।
जिले के वरिष्ठ समाजसेवी एवं भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष लालचंद गुप्ता की विशेष उपस्थिति में शहर के निकटवर्ती वन क्षेत्र रामगढ़ नम्बर 2 से हिरन नदी के उद्गम स्थल झोरा झरना, खधिया धाम पास विसैंधा नदी, तेंदू नदी, सूखा नदी के तट व उद्गम स्थल पर आयोजित नदी पूजा समारोह में बड़ी संख्या में शामिल लोगों ने नदियों की पूजा-अर्चना की और उनकी स्वच्छता और संरक्षण के लिए शपथ ग्रहण कर पौध रोपण किया गया।
लालचंद गुप्ता ने कहा कि जिले में बहने वाली छोटी – छोटी नदिया हमारी जीवन रेखा है, इनका संरक्षण करना समाज की नैतिक जिम्मेवारी है। श्री गुप्ता ने कहा कि भाजपा की सरकार निरंतर नदियों के संरक्षण और उन्हें मूल स्वरूप में लाने के लिए काम किया जा रहा है।
इस दौरान ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति रामगढ़ नम्बर 2 अध्यक्ष एवं समाजसेवी अमित कुमार गौतम “स्वतंत्र”, युवा व्यापारी उदय गुप्ता, जनपद पंचायत सीधी से उमेश सोनी, एसबीएम ब्लॉक समन्वयक रमाकांत यादव, एपीओ दिनेश गौतम, सरपंच शिवटहल कोल, उप सरपंच राजेन्द्र जायसवाल, अर्जुन सिंह बहेरा, मुन्नी सिंह, राजेश गौतम, सुशीला भूर्तियां, सचिव दिनेश जायसवाल, सचिव सीताराम सिंह, रोजगार सहायक ज्योति शर्मा सहित स्थानीय ग्राम पंचायतो के जनप्रतिनिधि, पंचायत सचिव और सैकड़ों संख्या में ग्रामीण जन शामिल हुए।

Author

  • सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

पोल खोल पोस्ट

सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button