मध्य प्रदेशसिंगरौली
राज्यमंत्री श्रीमती राधा सिंह सीएम राईज विद्यालय हिर्रवाह आयोजित विशेष मध्यान्ह भोज में होंगी शामिल

सिंगरौली -गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिले के सभी शासकीय प्राथमिक तथा माध्यमिक शालाओं में विशेष मध्यान्ह भोजन का आयोजन किया जाएगा। जिला स्तरीय विशेष मध्यान्ह भोजन सीएम राईज विद्यालय हिर्रवाह में दोपहर 12 बजे आयोजित किया जा रहा है।
इसमें गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि राज्य मंत्री पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग श्रीमती राधा सिंह विद्यार्थियों के साथ मध्यान्ह भोजन करेंगी। विशेष मध्यान्ह भोजन में जन प्रतिनिधिगण एवं अधिकारी गण भी शामिल होंगे













