ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

मनरेगा निर्माण कार्यों में लापरवाही बरतने पर सीईओ जिला पंचायत ने 24 उपयंत्रियों जारी किया कारण नोटिस

सिंगरौली-मनरेगा योजनान्तर्गत पुराने वित्तीय वर्षों के अपूर्ण कार्यों के पूर्णता प्रमाण पत्र जारी न करने एवं जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत स्वीकृत कार्यों को पूर्ण न कराये जाने के कारण जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री जगदीश कुमार गोमे द्वारा जनपद पंचायत के 24 उपयंत्रियों को कार्य पूर्णता में प्रगति लाये जाने हेतु कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है ।

सीईओ श्री गोमे द्वारा जनपद पंचायत बैढ़न में पदस्थ उपयंत्री चन्दन सिंह , जोर सिंह , राकेश शाह , संजय वर्मा , अवधेश शर्मा, ऋतुराज शुक्ला, सोनल श्रीवास्तव , रविंद्र चड़ार, रंजीत कुमार का कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। सीईओ श्री गोमे ने जनपद पंचायत देवसर में पदस्थ उपयंत्री अभिषेक विश्वकर्मा, सतीश पटेल, विनोद मिश्रा, विवेक कृष्ण तिवारी, राजकुमार द्विवेदी, सुमित वर्मा को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। उन्होने जनपद पंचायत के चितरंगी के उपयंत्री अम्बिका मिश्रा, ओम प्रकाश सिरोठिया, तोषण सिंह, रवि प्रकाश सिंह, संजय सिंह, रजनीश जयसवाल, संजय ताम्रकार, मुकेश पटेल, मनोज वर्मा को करण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

Author

Related Articles

Back to top button