बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशरीवा

22 दिसंबर से रीवा–इंदौर के बीच इंडिगो की नियमित विमान सेवा शुरू

 

रीवा-रीवा से इंदौर के लिए इंडिगो एयरलाइंस का एटीआर-72 विमान 22 दिसंबर से नियमित रूप से उड़ान भरेगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विमान दोपहर 1.15 बजे रीवा पहुंचेगा और 1.35 बजे इंदौर के लिए रवाना होगा।

 

इस नई विमान सेवा के शुभारंभ को लेकर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने शुक्रवार 19 दिसंबर को रीवा में तैयारियों का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं सुचारू रखने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि शुभारंभ कार्यक्रम में नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय इंदौर से अपने 40 से अधिक सदस्यीय दल के साथ रीवा आएंगे।

 

उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल स्वयं इसी विमान से 70 से अधिक यात्रियों के साथ इंदौर के लिए रवाना होंगे। उन्होंने बताया कि रीवा से नई दिल्ली के बीच शुरू की गई विमान सेवा को अच्छा प्रतिसाद मिला है। इसके सकारात्मक परिणामों को देखते हुए एलायंस एयर अब रविवार को भी नई दिल्ली–रीवा–नई दिल्ली विमान सेवा शुरू करने की प्रक्रिया में है।

 

बैठक में नगर निगम अध्यक्ष व्यंकटेश पाण्डेय, विधायक प्रतिनिधि विवेक दुबे, के.के. गर्ग, बालेन्द्र गौतम सहित इंडिगो एयरलाइंस और रीवा एयरपोर्ट के अधिकारी शुभम शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Author

Related Articles

Back to top button