मध्य प्रदेशसिंगरौली

कलेक्टर की पहल पर बैगा बस्ती में गरीबो को वितरण किया गया कबंल, बच्चो को ऊनी कपड़े

सिंगरौली- वर्तमान में पड़ रहे अत्याधिक ठण्ड को दृष्टिगत रखते हुयें कलेक्टर श्री गौरव बैनल के द्वारा गरीबो को ठंड से बचाव हेतु समस्त उपखण्ड अधिकारियो को अपने अपने क्षेत्र में कंबल वितरण कराये जाने के निर्देश दिए गए है। इसी क्रम में आज जिला प्रशासन एसडीएम सिंगरौली श्री सुरेश जाधव के देखरेख में सीएमपीडीआई बैगा बस्ती में गरीबो को कंबल तथा बच्चो को ऊनी कपड़ो का वितरण किया गया। ताकि इस सर्दी के मौशम में अपने आपको सुरंक्षित रख सके।

कलेक्टर ने कहा कि जिले में संचालित एनजओ, सामजिक संगठनो को आगे आकर ठण्ड से बचाव हेतु गरीबो को कंबल सहित गर्म कपड़ो का वितरण करना चाहिए। दूसरों की मदद करने वाले ही सही मायने में गरीबों के शुभचिंतक है। गरीबों की सेवा सच्ची सेवा है। इसलिए हम सभी को समय से गरीबों की मदद करनी चाहिए। गरीबों की सेवा करना एवं उनकी मदद करना अपने जीवन लक्ष्यो में शामिल करना चाहिए ।उन्होंने कहा कि, गरीबों व जरूरतमंदों की मदद करना सबसे बड़ा पुण्य का काम है।

Author

Related Articles

Back to top button