मध्य प्रदेशसिंगरौली

कलेक्ट्रेट कार्यालय में कलेक्टर ने दिलाई सुशासन दिवस की शपथ

सिंगरौली – कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर गौरव बैनल ने अधिकारियों और कर्मचारियों को सुशासन दिवस की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी बाजपेयी का जन्मदिन 25 दिसंबर सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने देश को नई दिशा दी। उन्होंने ने सार्वजनिक जीवन में सुचिता तथा सेवा के नये मापदण्ड स्थापित किए।

 

उन्होंने जनहित तथा राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए देश का नेतृत्व किया। उनके आदर्शो को हम अपने जीवन में उतारें।कलेक्टर ने कहा कि सभी अधिकारी तथा कर्मचारी पूरी निष्ठा और लगन के साथ सौंपे गए उत्तरदायित्व निर्वहन करें। शासन की योजनाओं तथा कल्याणकारी कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन करें। गरीबों के हितसंवर्धन के लिए सतत प्रयास करें। अपने कार्यालय को व्यवस्थित और साफ सुथरा रखें। यही सुशासन का मूलमंत्र है। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री संजीव पाण्डेय, डिप्टी कलेक्अर माइकेल तिर्की कोषालय अधिकारी श्रीकांत त्रिपाठी, आबकारी अधिकारी सतीश कश्यप, उपसंचालक उद्यानिकी एच.एल निमोरिया सहित कलेक्ट्रेट कार्यालय के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Author

Related Articles

Back to top button