बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

मध्यप्रदेश के 10 राष्ट्रीय राजमार्ग अटके, गडकरी ने सीएम मोहन यादव को लिखा पत्र

भोपाल। केंद्र सरकार द्वारा स्वीकृत मध्यप्रदेश के 10 महत्वपूर्ण राष्ट्रीय राजमार्गों का निर्माण अब तक शुरू नहीं हो सका है। इसकी मुख्य वजह भूमि अधिग्रहण और वन विभाग से स्वीकृति न मिलना बताया जा रहा है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इस मुद्दे को गंभीर मानते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर 5 जनवरी 2026 को उच्चस्तरीय बैठक बुलाने का आग्रह किया है।

 

पत्र में गडकरी ने स्पष्ट किया है कि इन सड़कों को पहले ही केंद्रीय स्तर पर मंजूरी मिल चुकी है, लेकिन राज्य स्तर पर प्रक्रियाओं में देरी के कारण निर्माण कार्य आगे नहीं बढ़ पा रहा है। इससे प्रदेश में कनेक्टिविटी और विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट अटक गए हैं।

ये हैं वे 10 राष्ट्रीय राजमार्ग

ओरछा–टीकमगढ़–शाहगढ़ (एनएच 539) – टू लेन

टीकमगढ़–बड़गांव–घुवारा–शाहगढ़ (एनएच 539)

शाहगढ़–बक्सवाहा–नरसिंहगढ़–दमोह (एनएच 34)

सेंधवा से खेतिया (एनएच 752 जी)

चंदेरी–पिछोर (एनएच 346)

श्यामपुर से सबलगढ़ (एनएच 552) – कूनो नेशनल पार्क क्षेत्र में आने से टेंडर निरस्त

अम्बुआ से दाहोद (एनएच 56)

मुलताई से महाराष्ट्र बॉर्डर (एनएच 347 ए)

सिरमौर–डभौरा (एनएच 135 बी)

मंडला–नैनपुर (एनएच 534)

सूत्रों के अनुसार, इस प्रस्तावित बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इन अटके हुए प्रोजेक्ट्स के अलावा प्रदेश के अन्य प्रस्तावित नेशनल हाईवे पर भी चर्चा कर सकते हैं। माना जा रहा है कि बैठक के बाद भूमि अधिग्रहण और वन स्वीकृति से जुड़े मसलों का समाधान निकालकर इन परियोजनाओं को हरी झंडी मिल सकती है, जिससे मध्यप्रदेश में सड़क नेटवर्क को मजबूती मिलेगी और आर्थिक गतिविधियों को रफ्तार मिलेगी।

Author

Related Articles

Back to top button