मध्य प्रदेशसिंगरौली

वीर बाल दिवस के अवसर पर उतकृष्ट विद्यालय एवं खुला आश्रय गृह में विभिन्न कार्यक्रमो का हुआ आयोजन

प्रधानमंत्री जी के उद्बोधन को लाईव टेलीकास्ट के माध्यम से देखा एवं सुना गया

सिंगरौली- कलेक्टर  गौरव बैनल के निर्देशन एवं जिला बाल संरक्षण अधिकारी के मार्गदर्शन मे वीर बाल दिवस का आयोजन शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय वैढन एवं इंडियन रेडक्रास सोसायटी सिंगरौली द्वारा संचालित खुला आश्रय गृह मे किया गया। इस अवसर पर युवा प्रतिभाओं का पोषण करना, रचनात्मकता को बढ़ावा देने एवं वीरता ,साहस के ऐतिहासिक प्रसंगो को दिल मे सजोकर साहसिक गतिविधियों को बढावा देने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई जिनमे चित्रकला, पोस्टर बनाना, रचनात्मक लेखन, निबंध, प्रश्नोत्तरी, ज्ञानवर्धक खेल, कहानी सुनाना , भाषण कला, नाटक, भूमिका निर्वाह, नारा लेखन प्रतियोगिताएं, ज्ञान-आधारित खेल,वाद-विवाद और भाषण,स्किट खेल और फिटनेस गतिविधियाँ आयोजित की गई ।

इस अवसर पर राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के उद्बोधन एवं बच्चो के साहसिक कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया गया। बाल संरक्षण अधिकारी नीरज शर्मा ने सिंगरौली जिले के खेल प्रतिभाओं ,प्रशासनिक एवं विभिन्न क्षेत्रो मे उत्कृष्ट कार्य करने वाले बच्चो की संघर्ष गाथा सुनाई साथ ही बच्चो के विभिन्न क्षेत्र मे कैरियर मार्गदर्शन की जानकारी दी इसी प्रकार इंडियन रेडक्रास सोसायटी सिंगरौली द्वारा संचालित खुला आश्रय गृह मे बालिकाओं ने वीर बाल दिवस के अवसर पर 3 दिवसीय विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन का समापन किया जिसमे सुश्री शिरीन के निर्देशन मे बालिकाओं ने चित्रकला ,प्रश्नोत्तरी, ज्ञानवर्धक खेल, कहानी सुनाना एवं स्किट खेल और फिटनेस गतिविधियाँ के प्रतिभागियों को पुरष्कृत किया । कार्यक्रम मे उत्कृष्ट विद्यालय प्राचार्य पी.एन.दुबे ,श्रीमती अर्चना ,श्रीमती रश्मि ,श्रीमती वंदना, श्रीमती रोशनी , जयप्रकाश दुबे सहित कनपुरा कुटुम्बकम संस्थान से अजीत सिह एवं सुश्री सपना उपस्थित रही।

Author

Related Articles

Back to top button