मध्य प्रदेशसिंगरौली

विशेष ग्राम सभाओ का आयोजन कर व्हीबी जी राम जी अधिनियम 2025 के प्रावधानो से ग्रामीणो को कराया गया अवगत

सिंगरौली – ग्रामीण भारत को सशक्त बनाने और ’विकसित भारत मिशन @2047’ के राष्ट्रीय विजन को साकार करने की दिशा में भारत सरकार द्वारा एक ऐतिहासिक पहल के तहत ’विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका के लिए गारंटी मिशन (ग्रामीण) (व्हीबी जी राम जी) अधिनियम 2025’ लागू किया गया है। इस नए अधिनियम के प्रति लोगों में जागरूकता लाने के लिए जिले में विशेष ग्राम सभाओं आयोजन कर ग्रामीणो को जागरूक किया जा रहा है।

इसी क्रम में आज सिंगरौली जिले के चितरंगी जनपद पंचायत के सूदर ग्राम पंचायत बगदरा जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत तियरा, पोड़ी नौगई सहित अन्य सभी ग्राम पंचायतो में आयोजित विशेष ग्राम सभा के दौरान ग्राम पंचायतों में गणमान्य नागरिकों ग्रामीणों, श्रमिकों, महिलाओं, अनुसूचित जाति – जनजाति परिवारों एवं अन्य कमजोर वर्गों को आंमत्रित कर ग्राम सभा में व्हीबी जी राम जी अधिनियम के प्रावधानों, बढ़ी हुई रोजगार गारंटी तथा विकसित भारत @2047 के दृष्टिकोण पर विस्तार से चर्चा कर अधिनियम की प्रमुख विशेषताओं की की विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। सभी ग्राम पंचायतो में व्हीबी जी राम जी योजना के नए स्वरूप के संबंध में जानकारी दी गई जिसमें बताया गया कि जहा पहले 100 दिन के रोजगार की गारंटी दी जाती वही अब 125 दिनो मजदूरी रोजगार की वैधानिक गारंटी प्रदान की जायेंगी। इस नए कानून मे जल संरक्षण, ग्रामीण बुनियादी ढाचा, जलवायु परिर्वतन से निपटने वाले कार्यो के साथ ही आजीविका से जुड़े कार्यो में फोकस किया जायेगा।

Author

Related Articles

Back to top button