वार्ड-36 में गणतंत्र दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों को शिक्षा सामग्री वितरित

सिंगरौली।गणतंत्र दिवस के अवसर पर वार्ड-36 में संचालित सभी विद्यालयों के विद्यार्थियों को शिक्षा सामग्री प्रदान की गई। इस सामग्री में कापी, पेंसिल सहित अन्य आवश्यक लेखन-सामग्री शामिल थी।
वार्ड के पार्षद प्रेम सागर मिश्रा ने बताया कि वितरण का कार्य आज शिक्षकों के माध्यम से संपन्न कराया गया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की पहल बच्चों में शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ाने और उनके शैक्षणिक विकास को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से की गई है।
इस अवसर पर विद्यार्थियों के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दी, और उन्हें यह सामग्री प्राप्त होने पर काफी उत्साह का अनुभव हुआ। पार्षद ने यह भी बताया कि भविष्य में वार्ड-36 में शिक्षा एवं बाल विकास से संबंधित ऐसे ही अन्य कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे।शिक्षकों ने बच्चों को सामग्री वितरण के समय गणतंत्र दिवस के महत्व और देशभक्ति के मूल्यों से भी अवगत कराया।













