एनटीपीसी सिंगरौली में 17-18 जनवरी को आनंद मेला 2025-26 का आयोजन

सिंगरौली। एनटीपीसी सिंगरौली स्थित केंद्रीय विद्यालय ग्राउंड में 17 और 18 जनवरी 2026 को ‘आनंद मेला 2025-26 का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह मेला ग्रामीण संस्कृति, कला-कथा और लोक परंपराओं को बढ़ावा देने के साथ-साथ मनोरंजन और सामाजिक सहभागिता का उत्सव होगा।
आयोजन समिति के अनुसार, मेले का शुभारंभ 17 जनवरी को शाम 5 बजे होगा। इस वर्ष की थीम ‘कला-कथा है, जिसमें ग्रामीण जीवन, लोककथाएँ और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रदर्शनी एवं मंच के माध्यम से प्रस्तुत किए जाएंगे।
मेले में बच्चों के लिए झूले और युवाओं के लिए मनोरंजक गेम्स स्टॉल लगाए जाएंगे। इसके अलावा, स्वादिष्ट व्यंजन, उपयोगी घरेलू सामग्री और विविध मॉडल-प्रदर्शनी भी देखी जा सकती हैं। आयोजन का उद्देश्य मनोरंजन के साथ-साथ सामाजिक चेतना और ग्रामीण संस्कृति को प्रेरित करना है।18 जनवरी को शाम 6 बजे विशेष लकी ड्रा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रतिभागियों को स्वर्ण और रजत सिक्के सहित अन्य पुरस्कार जीतने का अवसर मिलेगा। आयोजन समिति ने आमजन से अपील की है कि वे परिवार सहित मेले में पधारकर इस सांस्कृतिक उत्सव का हिस्सा बनें और ग्रामीण संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन में सहयोग दें। आयोजन स्थल पर सुरक्षा और व्यवस्थाओं के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।













