मंत्री गोविंद राजपूत का बयान वायरल — “मतदाता सूची में नाम नहीं, तो बंद होंगी सरकारी सुविधाएं”

सागर। मध्य प्रदेश के सागर में खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री गोविंद राजपूत का एक बयान सोशल मीडिया में तेजी से चर्चा का विषय बन गया है। सुरखी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित एक कार्यक्रम में मंत्री राजपूत ने कहा कि **जिन लोगों के नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं होंगे, उन्हें राशन सहित सरकारी सुविधाएं बंद कर दी जाएंगी।
मंत्री ने लोगों से कहा कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने की प्रक्रिया इस बार अलग तरीके से की जा रही है, इसलिए सभी नागरिक अपने और अपने परिवार के सदस्यों के नाम समय रहते जुड़वाएं।बयान सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है। कई लोग इसे विवादित और गैरकानूनी बता रहे हैं, जबकि कुछ लोग इसे व्यवस्था सुधारने का प्रयास मानकर समर्थन भी जता रहे हैं।मामले पर अब प्रशासन एवं राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।













