मध्य प्रदेशसिंगरौली

बैसवार महासंघ की महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनीं अनीता बैस

सिंगरौली।रविवार को बैसवार महासंघ का महासम्मेलन कार्यक्रम सिंगरौली जिले के बैढ़न स्थित गनियारी में आयोजित किया गया। इस दौरान महासंघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की गई, जिसमें अनीता बैस को बैसवार महासंघ महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

बताया गया कि अनीता बैस की सिंगरौली जिले के साथ-साथ पूरे मध्य प्रदेश एवं पड़ोसी राज्यों उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बैसवार समाज के बीच मजबूत पकड़ और सक्रिय भूमिका रही है। उनके सामाजिक योगदान और महिला सशक्तिकरण के प्रति समर्पण को देखते हुए यह जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई।
अनीता बैस की नियुक्ति बैसवार महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामलल्लू बैस एवं राष्ट्रीय संरक्षक रामसकल बैस की अनुशंसा पर राष्ट्रीय महासचिव हरीओम कुशवाहा बैस द्वारा की गई। घोषणा के बाद मंच से उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई दी।

महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर बैसवार समाज में हर्ष का माहौल है। समाज के लोगों का मानना है कि अनीता बैस के नेतृत्व में महिला मोर्चा को नई दिशा और मजबूती मिलेगी। उनकी नियुक्ति के बाद जिले सहित अन्य राज्यों की महिलाएं भी बैसवार महासंघ से जुड़ने के लिए उत्साहित दिखाई दे रही हैं।

बैसवार महासंघ का उद्देश्य है कि जिले, प्रदेश और अन्य राज्यों में महिला संगठन को मजबूत किया जाए और समाज की महिलाओं को सामाजिक, शैक्षणिक और संगठनात्मक रूप से आगे बढ़ाया जाए। महासम्मेलन में बड़ी संख्या में समाजजन एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Author

Related Articles

Back to top button